एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई : 26/11 के शहीद पुलिसकर्मी की विधवा को डीएसपी नियुक्त किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने 26/11 के आतंकवादी हमलों में शहीद हुए पुलिस कांस्टेबल अंबादास पवार की विधवा कल्पना पवार को मंगलवार को परिवीक्षाधीन पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया।

देश की खबरें | मुंबई : 26/11 के शहीद पुलिसकर्मी की विधवा को डीएसपी नियुक्त किया गया

मुंबई, 22 अप्रैल महाराष्ट्र सरकार ने 26/11 के आतंकवादी हमलों में शहीद हुए पुलिस कांस्टेबल अंबादास पवार की विधवा कल्पना पवार को मंगलवार को परिवीक्षाधीन पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल्पना की सीधी नियुक्ति को लेकर यह आदेश जारी किया।

कल्पना पवार ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने आम नागरिक को न्याय दिलाने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पति की तरह मुझे भी लोगों की सेवा करने का मौका मिला। मेरी नियुक्ति साबित करती है कि यह सरकार किसानों, मजदूरों, महिलाओं और देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वालों की है।’’

शहीद अंबादास पवार को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को आतंकी हमला हुआ था, जिसमें आतंकवादियों ने शहर में कई जगहों को निशाना बनाया था और इस हमले के दौरान पवार रात की ड्यूटी पर थे जो सादे कपड़ों में सुरक्षा इकाई कार्यालय जा रहे थे। पवार के पास कोई हथियार भी नहीं था।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पर उन्होंने देखा कि आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) का एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसके बाद पवार ने उससे राइफल ली और आतंकवादियों पर गोली चलाई, लेकिन इस हमले में पवार की जान चली गई।

मुंबई में 26/11 के आतंकवादी हमलों में कुल 166 लोग मारे गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2025 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).