CSMT-पनवेल लोकल ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा, किसी के घायल होने की खबर नहीं; Video
मुंबई लोकल (Photo Credits: PTI)

मुंबई लोकल ट्रेन (CSMT- पनवेल) का एक डिब्बा 26 जुलाई मंगलवार सुबह CSMT के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर डेड-एंड को छूने के बाद पटरी से उतर गया. रेलवे अधिकारियों ने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन लाइन पर सेवाएं देरी से चल रही हैं और ट्रेनें अपने समय से कुछ देरी से चल रही हैं. हालांकि, पटरी से उतरे डिब्बे को फिर से पटरी पर लाने का काम जारी है

हार्बर लाइन की ट्रेनें CSMT से प्लेटफॉर्म नंबर 2 से कुछ देरी से चल रही हैं. सीएसएमटी से कल्याण, कर्जत से खोपोली और कसारा तक मेनलाइन सेवाएं तय समय के अनुसार चल रही हैं.