देश

श्रीनगर के बटमालू में CRPF पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, एक घायल

एसएसपी इस्माइल पर्रे ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि फायर एंड इमरजेंसी विभाग के पास सीआरपीएफ पर आतंकियों ने गोलीबारी की है.

श्रीनगर के बटमालू में CRPF पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, एक घायल
सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया (Photo Credit-ANI Twitter)

श्रीनगर: राजधानी श्रीनगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाले नागरिक सचिवालय से करीब 50 मीटर की दूरी पर हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ  का एक जवान घायल हुआ जबकि एक की मौत हो गयी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद भी हो गया है. हालांकि, जवान शहीद होने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. एसएसपी इस्माइल पर्रे ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि फायर एंड इमरजेंसी विभाग के पास सीआरपीएफ पर आतंकियों ने गोलीबारी की है.

इस खबर के बाद सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया है. वहीं दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास मोर्टार का गोला फटने से मंगलवार को 10 वर्षीय लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया.

फिलहाल आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2018 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).