Heavy Rain in Dehradun: देहरादून में बारिश का कहर! रायपुर के नालापानी में बहते दिखी गायें, वीडियो आया सामने; VIDEO
देश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. नदी नाले उफान पर है और काफी नुकसान की भी जानकारी सामने आ रही है. देहरादून में भी बारिश ने कहर मचा रखा है.
देहरादून, उत्तराखंड: देश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. नदी नाले उफान पर है और काफी नुकसान की भी जानकारी सामने आ रही है. देहरादून में भी बारिश ने कहर मचा रखा है. बताया जा रहा है कुछ ही घंटों की बारिश ने शहर में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी है. सड़कों पर पानी बहने लगा है. नदी और नाले खतरे के निशान के ऊपर बह रहे है. इस दौरान पानी में गायें भी बहने लगी. जानकारी के मुताबिक़ रायपुर के नालापानी में 5 गायें पानी के तेज बहाव में बह गई. गायों के बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @Khushi75758998 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड के लिए अगले 4 दिन अहम! हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी और नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील
तेज बहाव में बहने लगी गायें
बाढ़ में बहती दिखी गायें, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
देहरादून के रायपुर के नालापानी में दिखा रोंगटे खड़े करने वाला दृश्य, बाढ़ में बहती नजर आई गायें. कम से कम 5 गायें बह गईं.#Dehradun #Floods #Cows #ViralVideo pic.twitter.com/b1lEGhX6Q9
— Khushbu_journo (@Khushi75758998) August 11, 2025
अचानक बरसी आफत की बारिश
देहरादून में 11 अगस्त की दोपहर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक तीन घंटे की बारिश ने शहर को बदहाल कर दिया है. जगह जगह पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली.नालापानी में मवेशियों की जान पर बन आईबारिश का सबसे भयावह दृश्य नालापानी क्षेत्र में देखने को मिला, जहां तेज बहाव में 5 गायें बहती नज़र आईं. पानी का दबाव इतना ज्यादा था कि कोई भी उन्हें बचाने के लिए आगे नहीं बढ़ पाया. वीडियो में मवेशियों के संघर्ष और तेज धारा की ताकत साफ देखी जा सकती है.
इंडस्ट्रियल एरिया में भी जलभराव
आईटी पार्क समेत कई इंडस्ट्रियल इलाकों में सड़कों ने नदी का रूप ले लिया. यहां तक कि एक बिजलीघर में पानी घुस गया, जिससे बिजली व्यवस्था पर भी असर पड़ा. कई घरों और गलियों में पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2025 10:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

