COVID-19: भारतीय सेना ने जारी की एडवाइजरी, जवानों को इन नियमों का करना होगा पालन

दुनिया के कई देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर भारतीय सेना (Indian Army) भी सतर्क हो गई है. भारतीय सेना ने अपने सभी जवानों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है. साथ ही जवानों के लिए कुछ दिशानिर्देश भी जारी किए हैं.

Representative Image (Photo: PTI)

नई दिल्ली: दुनिया के कई देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण (COVID-19) के मद्देनजर भारतीय सेना (Indian Army) भी सतर्क हो गई है. भारतीय सेना ने अपने सभी जवानों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है. साथ ही जवानों के लिए कुछ दिशानिर्देश भी जारी किए हैं. भारतीय सेना ने शुक्रवार को एक एडवाइजरी जारी कर अपने कर्मियों को फेस मास्क का उपयोग करने, विशेष रूप से बंद और भीड़भाड़ वाले स्थानों में सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने के लिए कहा. सेना ने हाथ धोने और हैंड सैनिटाइजर के उपयोग सहित नियमित हाथ की स्वच्छता पर भी जोर दिया. How To Book Booster Dose? अब तक नहीं लगाई है बूस्टर डोज तो Co-WIN पर ऐसे बुक करें अपना स्लॉट; ये है पूरा प्रोसेस.

दिशानिर्देश के तहत सभी लक्षण वाले जवानों की कोरोना जांच की जाएगी और पॉजिटिव पाए जाने पर सात दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया जाएगा. मध्यम से गंभीर बीमारी वालों को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा. यह एडवाइजरी ऐसे समय में जारी की गई है जब चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित दुनिया भर में कोविड -19 मामलों में खौफनाक उछाल देखने को मिल रहा है.

केंद्र सरकार हुई अलर्ट

दुनियाभर में कोरोना का कहर देखते हुए भारत भी अलर्ट हो गया है. केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारों ने रोकथाम के लिए उचित निर्देश दिए और लोगों से अपील की कि वे घबराएं नहीं. कोरोना के नए वैरिएंट Omicron BF.7 के सामने आने के बाद दहशत का माहौल बन गया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नए साल और आगामी त्योहारों के मद्देनजर कोरोना को लेकर के लिए एक नई एडवाइजरी जारी करेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जीनोम सीक्वेंसिंग और टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दिया और राज्यों को कोविड के बढ़ते मामलों के खतरे के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही के खिलाफ आगाह किया. प्रधानमंत्री ने लोगों को मास्क पहनने सहित कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की भी सलाह दी और बुजुर्गो व कमजोर सेहत वाले जनसमूहों के लिए एहतियाती खुराक टीकाकरण पर भी जोर दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड