UP: कांग्रेस नेता राज बब्बर की बढ़ी मुश्किलें, 26 साल पुराने केस में 2 साल की जेल, जानें क्या है पूरा मामला

लखनऊ की एक सांसद/विधायक अदालत ने 1996 से जुड़े एक मामले में पूर्व सांसद राज बब्बर (Raj Babbar) को दो साल जेल की सजा सुनाई है. अदालत ने अभिनेता से नेता बने बब्बर पर 8,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है

कांग्रेस नेता राज बब्बर (Photo Credits ANI)

लखनऊ की एक सांसद/विधायक अदालत ने 1996 से जुड़े एक मामले में पूर्व सांसद राज बब्बर (Raj Babbar) को दो साल जेल की सजा सुनाई है. अदालत ने अभिनेता से नेता बने बब्बर पर 8,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है. सजा की घोषणा के समय पूर्व सांसद अदालत में मौजूद थे. कांग्रेस नेता को सरकारी कर्तव्यों में दखल देने और शारीरिक हमले का दोषी पाया गया है.

बब्बर को 1996 के लोकसभा चुनाव के दौरान एक सरकारी अधिकारी के साथ बदतमीजी करने का दोषी पाया गया. बब्बर तब समाजवादी पार्टी में थे और लखनऊ से चुनाव लड़ रहे थे. घटना 2 मई 1996 की है. यह भी पढ़े: Punjab: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला जेल की बैरक संख्या 10 में रखा गया, पहली रात खाना नहीं खाया

बता दें कि मामले में विवेचना के बाद 23 मार्च 1996 को राज बब्बर व अरविंद यादव के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड