देश

Commercial LPG Price Hike: नए साल पर महंगाई का बड़ा झटका, देशभर में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें दिल्ली, मुंबई सहित प्रमुख शहरों के रेट

साल 2026 के पहले ही दिन आम जनता और व्यापारियों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने आज सुबह 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 111 रुपये की भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है. यह नई दरें आज 1 जनवरी 2026 से ही प्रभावी हो गई हैं.

Commercial LPG Price Hike: नए साल पर महंगाई का बड़ा झटका, देशभर में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें दिल्ली, मुंबई सहित प्रमुख शहरों के रेट
(Photo Credits FB)

Commercial LPG  Price Hike: साल 2026 के पहले ही दिन आम जनता और व्यापारियों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने आज सुबह 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 111 रुपये की भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है. यह नई दरें आज 1 जनवरी 2026 से ही प्रभावी हो गई हैं.

प्रमुख शहरों में आज के नए रेट

विभिन्न राज्यों और उनके प्रमुख शहरों में टैक्स और परिवहन लागत के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर होता है। देश के बड़े महानगरों में आज की नई दरें इस प्रकार हैं यह भी पढ़े:  New Year Celebration Video: देशभर में धूमधाम से मनाया गयानए साल का जश्न, मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से लेकर दिल्ली इंडिया गेट और गोवा तक दिखा जश्न का उत्साह- देखें वीडियो

शहर पुराना रेट (₹) नया रेट (₹ - 1 Jan 2026) कुल वृद्धि (₹)
दिल्ली 1,580.50 1,691.50 +111
मुंबई 1,531.50 1,642.50 +111
कोलकाता 1,684.00 1,795.00 +111
चेन्नई 1,738.50 1,849.50 +111
बेंगलुरु 1,659.00 1,770.00 +111
हैदराबाद 1,762.00 1,873.00 +111

घरेलू सिलेंडर के उपभोक्ताओं के लिए राहत

कमर्शियल सिलेंडर में हुई इस भारी वृद्धि के बीच घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) के उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि उनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में घरेलू सिलेंडर ₹853.00 और मुंबई में ₹852.50 पर स्थिर बना हुआ है.

क्यों बढ़ीं कीमतें?

मार्केट विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और प्रोपेन-ब्यूटेन के मिश्रण की बढ़ती कीमतों के कारण तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा था। इसी दबाव को कम करने के लिए नए साल के पहले ही दिन कमर्शियल इस्तेमाल वाले ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। इस फैसले से होटल, कैफे और रेस्तरां उद्योग पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा, जिसका सीधा असर बाहर के खाने की कीमतों पर पड़ सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2026 07:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).