News

Chhatarpur: बीजेपी नेता के घर के बाहर पड़ा था कचरा, CMO ने नाराज होकर घर के अंदर फिंकवाया, छतरपुर का VIDEO आया सामने

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर नगर परिषद से एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसके बाद अब राजनीति गर्मा गई है, दरअसल यहांपर एक बीजेपी के नेता के बाहर कचरा पड़ा हुआ था और सीएमओ ने कर्मचारी से वह कचरा उठवाकर नेताजी के घर में फिंकवा दिया.

Chhatarpur: बीजेपी नेता के घर के बाहर पड़ा था कचरा, CMO ने नाराज होकर घर के अंदर फिंकवाया, छतरपुर का VIDEO आया सामने
Credit-(X,@nedricknews)

छतरपुर, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)के छतरपुर (Chhatarpur) जिले के हरपालपुर नगर परिषद से एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसके बाद अब राजनीति गर्मा गई है, दरअसल यहांपर एक बीजेपी के नेता के बाहर कचरा पड़ा हुआ था और सीएमओ ने कर्मचारी से वह कचरा उठवाकर नेताजी के घर में फिंकवा दिया. इस घटना के बाद छतरपुर की राजनीति में सनसनी मच गई है. इन सीएमओ (CMO) का नाम शैलेंद्र सिंह बताया जा रहा है तो वही जिनके घर में कचरा फिंकवाया गया, उनका नाम महेश राय बताया जा रहा है और बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष है. इस दौरान दोनों के बीच घर के सामने ही नोकझोंक भी देखी गई.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @nedricknews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: आगरा में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच चले लाठी और डंडे, जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

सीएमओ ने बीजेपी नेता के घर में फिंकवाया कचरा

दिवाली से पहले सफाई अभियान के बीच हुआ विवाद

दिवाली की तैयारियों के बीच नगर परिषद की टीम शहर में सफाई अभियान चला रही थी. इस दौरान सीएमओ (CMO) शैलेंद्र सिंह खुद फील्ड पर निकले थे. बताया जाता है कि जब वे हरपालपुर क्षेत्र में पहुंचे, तो महेश राय के घर के बाहर कचरा जमा मिला.इसी के बाद सीएमओ ने कर्मचारियों को आदेश दिया कि वही कचरा उठाकर महेश राय के घर के अंदर डलवाया जाए. यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

भाजपा नेता ने लगाया बदले की कार्रवाई का आरोप

वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता महेश राय ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस कार्रवाई को बदले से प्रेरित बताया.

सीएमओ का बयान

इस घटना के बाद सीएमओ (CMO) का कहना है की महेश राय ने अपने घर के बाहर कचरा फेंक रखा था और जब कचरा उठाने से सफाईकर्मी ने मना किए तो वही कचरा उनके घर में डलवाया गया और उनपर 500 रूपए का जुर्माना लगाया गया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2025 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).