Krishna Janmashtami 2024: कृष्ण जन्माष्टमी मनाने मथुरा पहुंचे सीएम योगी, बांके बिहारी मंदिर में की पूजा अर्चना (Watch Video)
Photo-ANI

Krishna Janmashtami 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा पहुंचकर बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि बांग्लादेश की घटना पर सबके मुंह बंद हैं, क्योंकि उन्हें भय है कि अगर वे बोलेंगे तो उनके वोट बैंक खिसकते दिखाई देंगे. उनके पैरों की जमीन जिसपर वे खड़े हैं, वह अंगारे उन्हें ही जलाते दिखाई देंगे. इसलिए वे मौन हैं, इसपर बोल नहीं सकते. जो लोग दुनिया के अन्य मुद्दों पर मुखर होकर बोलते हैं, उन्हें फिलिस्तीन दिखाई देता है, पर बांग्लादेश दिखाई नहीं देता. उन्हें दुनिया की अन्य जगहें दिखाई देती हैं, लेकिन बांग्लादेश दिखाई नहीं देता. क्योंकि, वहां मंदिर तोड़े जा रहे हैं और संतों पर अत्याचार हो रहा है. इसलिए हम सबको वर्तमान की चुनौतियों को देखना होगा. हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि 1971 में बांग्लादेश को बचाने में हमारे सैनिकों ने भी बलिदान दिया था. यह देश रहना चाहिए, सनातन धर्म हर हाल में रहना चाहिए. हमारी विरासत का सरंक्षण होना चाहिए.

जन्माष्टमी मनाने मथुरा पहुंचे सीएम योगी