क्रिकेट

Team India Next Match Timing: टीम इंडिया का अगला मैच कितने बजे से शुरू होगा? सुबह और दोपहर के मैच में न हों कंफ्यूज, यहां जानें पूरी डिटेल

भारतीय क्रिकेट टीम के अगले मैच का समय जानने को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है. दरअसल, टीम इंडिया लगातार दो दिनों में अलग-अलग टूर्नामेंट में मैदान पर उतरने वाली है. एक तरफ वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है, तो दूसरी ओर एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अपना अभियान शुरू करेगी.

Team India Next Match Timing: टीम इंडिया का अगला मैच कितने बजे से शुरू होगा? सुबह और दोपहर के मैच में न हों कंफ्यूज, यहां जानें पूरी डिटेल
वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय वनडे और टी20 टीम घोषित (Photo CreditsX)

Team India Next Match Timing: भारतीय क्रिकेट टीम के अगले मैच का समय जानने को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है. दरअसल, टीम इंडिया लगातार दो दिनों में अलग-अलग टूर्नामेंट में मैदान पर उतरने वाली है. एक तरफ वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है, तो दूसरी ओर एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अपना अभियान शुरू करेगी. ऐसे में कई फैंस सुबह और दोपहर के मैच के समय को लेकर भ्रमित हैं. आइए जानते हैं टीम इंडिया के दोनों मुकाबले कितने बजे से शुरू होंगे. यह भी पढ़ें: Ravindra Jadeja New Milestone: वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में रविंद्र जडेजा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, इस दिग्गज को पीछे छोड़ हासिल करेंगे नंबर-1 का ताज

दोपहर 2 बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर (रविवार) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला दोपहर 2:00 बजे (IST) शुरू होगा, जबकि टॉस 1:30 बजे होगा. चूंकि यह 50 ओवर का मुकाबला है, इसलिए मैच देर रात करीब 10:00 बजे तक समाप्त होने की उम्मीद है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि वेस्टइंडीज की कमान शाई होप के हाथों में होगी.

सुबह 10 बजे शुरू होगा एशियन गेम्स का मुकाबला

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 में अपना पहला मुकाबला 28 सितंबर (सोमवार) को खेलेगी. टीम इंडिया का क्वार्टर फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होगा. मेजबान देश के स्थानीय समय के अनुसार मैच दोपहर 1:00 बजे खेला जाएगा. भारत का मुकाबला किस टीम से होगा, इसका फैसला क्वार्टर फाइनल से पहले होगा. एशियन गेम्स में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं.

वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर.

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत का स्क्वाड

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, विपराज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और यश ठाकुर.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2026 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).