CM अमरिंदर सिंह ने पाक आर्मी चीफ कमर बाजवा को दी धमकी, कहा- हम भी पंजाबी है, भारत का माहौल खराब नहीं करने देंगे

पंजाब के मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर की आधारशिला कार्यक्रम में एक बार फिर से पाकिस्‍तानी सेना को सख्‍त चेतावनी दी है. अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तानी सेना के चीफ कमर बाजवा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पाकिस्तान हमें पलटवार के लिए मजबूर नहीं करे. हम भी पंजाबी है और भारत का माहौल ख़राब नहीं करने देंगे.

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Photo Credits: IANS)

गुरुदासपुर: पंजाब (Punjab) के मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर (Kartarpur Corridor) की आधारशिला कार्यक्रम में एक बार फिर से पाकिस्‍तानी सेना को सख्‍त चेतावनी दी है. अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तानी सेना के चीफ कमर बाजवा (Qamar Bajwa) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पाकिस्तान हमें पलटवार करने के लिए मजबूर नहीं करे. हम भी पंजाबी है और भारत का माहौल ख़राब नहीं करने देंगे.

मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह ने करतारपुर कॉरिडोर के लिए पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का धन्‍यवाद किया. इसके बाद पाकिस्तानी सेना पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा “मैं पाकिस्तानी सेना के चीफ कमर बाजवा से पूछना चाहता हूं कि सीजफायर तोड़कर जवानों को मारने की शिक्षा उन्हें कहां से मिली है? पाकिस्तान ISI कै माध्यम से आतंकवाद को बढ़ावा देता है, पाकिस्तान पंजाब के लोगों को गुमराह करने की कोशिश करता है.”

गौरतलब हो कि करतरपुर कॉरिडोर के शिलान्यास कार्यक्रम की उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की शुरुआत. गुरुदासपुर के डेरा बाबा नानक के काहलांवाली चौक के पास इसके लिए समारोह आयोजित किया गया. समारोह में उपराष्ट्रपति के साथ पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल समेत अन्य कई बड़े नेताओं ने शिरकत की.

यह भी पढ़े- नवजोत सिंह सिद्धू ने स्वीकारा पाकिस्तान का न्योता, करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में जाने के लिए MEA से मांगी अनुमति

पाकिस्तान ने शनिवार करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास में शामिल होने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और उनकी कैबिनेट में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को न्योता भेजा था. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान के निमंत्रण को ठुकरा दिया है. जबकि करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास कार्यक्रम में जाने का पाकिस्तान का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है.

गौरतलब हो कि गुरुद्वारा करतारपुर साहिब भारत-पाकिस्तान सीमा से 3 किलोमीटर की दूरी पर है. यहीं पर सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपना अंतिम वक्त गुजारा था. करतारपुर कॉरिडोर खुल जाने से भारत के श्रद्धालु पाकिस्तान स्थित एक गुरुद्वारे के दर्शन करने वहां जा सकेंगे, जो सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव से जुड़ा हुआ है. अगस्त 1947 में विभाजन के बाद यह गुरुद्वारा पाकिस्तान के हिस्से में चला गया. लेकिन सिख धर्म और इतिहास के लिए यह बड़े महत्व का है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड