Mandi: हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने से मची तबाही! मलबे में दबे लोगों को स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बीती रात हुई भीषण बारिश ने पूरे इलाके में तबाही ला दी.तेज बारिश के चलते कई क्षेत्रों में भूस्खलन हुआ, जिससे न केवल घरों को नुकसान पहुंचा बल्कि कई वाहन भी मलबे में दब गए.जेल रोड इलाके में स्थिति सबसे भयावह रही.

Credit-(X,@VistaarNews)

मंडी, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बीती रात हुई भीषण बारिश ने पूरे इलाके में तबाही ला दी.तेज बारिश के चलते कई क्षेत्रों में भूस्खलन हुआ, जिससे न केवल घरों को नुकसान पहुंचा बल्कि कई वाहन भी मलबे में दब गए.जेल रोड इलाके में स्थिति सबसे भयावह रही. यहां से दो शव बरामद किए गए, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया. एक अन्य शख्स अब भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है. एक घर में लोग फंस गए थे और जिसके कारण स्थानीय लोगों ने दो लोगों की जान बचाई. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत दल सक्रिय हो गए.बचावकर्मी मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं.कई स्थानों पर जलभराव के कारण सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ है. प्रशासन ने लोगों से जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलने की अपील की है.

स्थानीय लोगों ने दो लोगों को घर के अंदर से खिड़की से बाहर निकाला. ये भी पढ़े:VIDEO: हिमाचल के मंडी में फटा बादल, 3 की मौत कई लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

राज्य के मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है और संबंधित विभागों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश भी दिए हैं.

मुख्य सड़क मार्ग भी बाधित

भारी वर्षा के चलते मंडी से कुल्लू को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-21 कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण बंद हो गया है.पंडोह और डवाड़ा के पास सड़क पूरी तरह मलबे में दब गई है.वहीं, मंडी से जोगिंद्रनगर की ओर जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-154 भी लवांडी ब्रीज़ के पास बंद है.एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि जब तक बारिश थमती नहीं, तब तक मार्ग खोलना संभव नहीं होगा.

 

Share Now

\