छत्तीसगढ़: नारायणपुर में ITBP जवानों के बीच गोलीबारी, 6 की मौत

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों के बीच हुई आपसी गोलीबारी में छह जवानों की मौत हो गई है और दो अन्य घायल हो गए हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नारायणपुर एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि आईटीबीपी के जवानों के बीच झड़प में 6 की मौत हो गई और दो घायल हो गए.

आईटीबीपी के जवान | फाइल फोटो | (Photo Credits: IANS)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नक्सल प्रभावित नारायणपुर (Narayanpur) जिले में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के जवानों के बीच हुई आपसी गोलीबारी में छह जवानों की मौत हो गई है और दो अन्य घायल हो गए हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नारायणपुर एसपी मोहित गर्ग (Mohit Garg) ने बताया कि आईटीबीपी के जवानों के बीच झड़प में 6 की मौत हो गई और दो घायल हो गए.

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बुधवार को बताया कि नारायणपुर जिले के कडेनार गांव में स्थित आईटीबीपी के 45वीं बटालियन के शिविर में जवानों के बीच गोलीबारी हुई. यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: बिलासपुर में 16 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता का अस्पताल में चल रहा है इलाज.

उन्होंने बताया कि शिविर में आईटीबीपी के एक जवान ने कथित तौर पर गोलीबारी शुरू कर दी. बाद में हमलावर जवान को भी मार गिराया गया. पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि जवानों के शव और घायल जवानों को अस्पताल भेजा गया है.

भाषा इनपुट

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट