देश

छत्तीसगढ़: बिलासपुर में 16 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता का अस्पताल में चल रहा है इलाज

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गौरेला थाना के अंतर्गत एक गांव में रहनेवाली 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की तफ्तीश की जा रही है.

छत्तीसगढ़: बिलासपुर में 16 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता का अस्पताल में चल रहा है इलाज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

बिलासपुर: हैदराबाद (Hyderabad) में महिला पशु चिकित्सक के साथ गैंगरेप (Gang rape) और हत्या (Murder) की वारदात ने हर किसी को दहला कर रख दिया है. इसांनियत को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद देश के कई इलाकों से भी रेप की वारदातें सामने आ रही हैं. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर (Bilaspur) स्थित गौरेला थाना (Gaurella Area) के अंतर्गत एक गांव में रहनेवाली 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पेंड्रा की एडिशनल एसपी प्रतिभा तिवारी (Pratibha Tiwari) का कहना है कि 2 लोगों पर पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म और पिटाई का आरोप है. उन्होंने कहा कि लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की तफ्तीश की जा रही है.

दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार-

खबर के मुताबिक, यह घटना रविवार दोपहर की है. जब पीड़िता मवेशी चराने के लिए गांव के पास वाले जंगल में गई थी, तब दोपहर करीब 2 बजे युवती को जंगल में अकेला पाकर दो आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे पीटा. इस वारदात के बाद पीड़िता बेहोश हो गई और जब वो घर नहीं पहुंची तो दोपहर के करीब 3 बजे उसकी नानी उसे ढूंढती हुई जंगल पहुंची. जहां पीड़िता बेहोशी की हालत में मिली. यह भी पढ़ें: राजस्थान: 6 साल की नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी गिरफ्तार, स्कूल से लड़की को अगवा कर दिया था वारदात को अंजाम

गौरतलब है कि पीड़िता को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. सूचना पाते ही पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और पीड़िता का बयान लिया. फिलहाल पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की तफ्तीश की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2019 10:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).