5 New Districts in Ladakh: लद्दाख में बनेगे पांच नए जिले, गृह मंत्री अमित शाह ने की घोषणा
केंद्र सरकार ने लद्दाख को और विकसित और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया है. गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को घोषणा की कि लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिले बनाए जाएंगे.
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने लद्दाख को और विकसित और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया है. गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को घोषणा की कि लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिले बनाए जाएंगे. इस फैसले का उद्देश्य लद्दाख के हर कोने तक प्रशासन और विकास के लाभ पहुंचाना है. गृह मंत्री ने बताया कि ये पांच नए जिले होंगे: जंस्कार, द्रास, शाम, नुब्रा, और चांगथांग. इन जिलों के गठन से स्थानीय प्रशासन को मजबूत किया जाएगा और लोगों को उनके दरवाजे पर सुविधाएं मिलेंगी.
अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का जिक्र करते हुए कहा कि यह फैसला लद्दाख को विकसित और समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम . उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के इस विजन के तहत केंद्र सरकार लद्दाख के लोगों के लिए अधिक अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है."
लद्दाख में बनेगे पांच नए जिले
In pursuit of PM Shri @narendramodi Ji's vision to build a developed and prosperous Ladakh, the MHA has decided to create five new districts in the union territory. The new districts, namely Zanskar, Drass, Sham, Nubra and Changthang, will take the benefits meant for the people…
— Amit Shah (@AmitShah) August 26, 2024
इन नए जिलों के बनने से लद्दाख के लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा. इससे न केवल प्रशासन में तेजी आएगी, बल्कि क्षेत्र में आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा. नए जिलों का गठन दूरस्थ इलाकों में भी सुशासन और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2024 11:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

