सारदा चिटफंड घोटाला: ममता सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की बढ़ी मुश्किलें, सीबीआई ने पूछताछ के लिए किया तलाब
सारदा घोटाले की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी को शुक्रवार को तलब किया.
कोलकाता: सारदा घोटाले की जांच के सिलसिले में सीबीआई (CBI) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) को शुक्रवार को तलब किया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए पीटीआई-भाषा को बताया कि चटर्जी को शहर में स्थित सीबीआई के कार्यालय में आज दोपहर को जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है.उन्होंने बताया ‘‘हां, चटर्जी को सारदा घोटाले की हमारी जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए हमारे अधिकारियों से मिलने की खातिर बुलाया गया है. हम उनका इंतजार कर रहे हैं.’’
चटर्जी से उनकी प्रतिक्रिया के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. वह राज्य के शिक्षा मंत्री हैं और विधायी मामलों का प्रभार भी उन्हीं के पास है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2019 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

