एजेंसी न्यूज

Road Accident in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कार पलटी, तीन की मौत; चार घायल

मध्यप्रदेश में राजगढ़ जिले से लगभग 42 किलोमीटर दूर जीरापुर-माचलपुर मार्ग पर धतूरिया गाँव के पास बृहस्पतिवार देर रात एक कार के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये।

Road Accident in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कार पलटी, तीन की मौत; चार घायल
Photo Credits: Pexels

राजगढ़ (मप्र), 11 दिसंबर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में राजगढ़ (Rajgarh) जिले से लगभग 42 किलोमीटर दूर जीरापुर-माचलपुर (Jirapur-Maachalpur) मार्ग पर धतूरिया गाँव के पास बृहस्पतिवार देर रात एक कार के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये. जीरापुर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक रमाकांत उपाध्याय ने शुक्रवार को बताया कि कार में सवार लोग शादी में शामिल होने के बाद अपने गांव सदलपुर लौट रहे थे तभी संभवत: रेज रफ्तार के कारण उनकी कार पलट गयी.

यह भी पढ़े: Crawford Market Car Accident: मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में तेज रफ्तार से जा रही कार ने लोगों को रौंदा, 4 की मौत, 4 घायल.

उन्होंने कहा कि मृतकों की शिनाख्त रोशन डांगी (Roshan Dangi) (35), ओमप्रकाश शर्मा (Omprakash Sharma) (18) और हरिओम डांगी (Hari om Dangi)(16) के तौर पर हुई है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

सं दिमो

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2020 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).