VIDEO: बेंगलुरु टोल बूथ पर युवक को 50 मीटर तक घसीटता रहा कार ड्राइवर, वीडियो में देखें खौफनाक मंजर
बेंगलुरु के नेलमंगला टोल बूथ पर एक व्यक्ति को कार ने 50 मीटर तक घसीटा, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. यह विवाद वाहन ओवरटेक करने के बाद शुरू हुआ और चालक ने व्यक्ति की शर्ट पकड़कर गाड़ी बढ़ा दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान करने में जुटी है.
बेंगलुरु के नेलमंगला हाईवे टोल बूथ पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति को कार ने करीब 50 मीटर तक घसीटा. यह पूरी घटना टोल बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बताया जा रहा है कि यह हादसा वाहन ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद के बाद हुआ.
कैसे हुआ विवाद?
मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही दोनों वाहन टोल बूथ के पास पहुंचे, उनके बीच किसी बात को लेकर बहस छिड़ गई. देखते ही देखते यह बहस हाथापाई में बदल गई. सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि कार का ड्राइवर व्यक्ति की शर्ट पकड़ लेता है और टोल गेट खुलने के बाद भी उसे नहीं छोड़ता. इसके बाद कार आगे बढ़ती रही और वह व्यक्ति कार के साथ घसीटता चला गया. करीब 50 मीटर तक घसीटने के बाद जब व्यक्ति सड़क पर गिर गया, तो कार चालक तेजी से वहां से फरार हो गया.
Shocking Incident in Bengaluru!
A man was dragged for 50 meters by a car at Nelamangala toll booth after an argument over overtaking. The entire incident was caught on CCTV. Police have launched an investigation to identify the accused. #Bengaluru #RoadRage #ViralVideo pic.twitter.com/mFJ8YOMXoQ
— Shubham Rai (@shubhamrai80) February 16, 2025
पुलिस कर रही जांचघटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
यह घटना सड़क पर बढ़ती हिंसा और लापरवाही का एक और उदाहरण है, जो न केवल जान के लिए खतरा बन सकती है, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2025 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

