उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर होने से 2 की हुई मौत, एक कि हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार एक कार ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से टकरा गई..
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार एक कार ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से टकरा गई. इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. बछरावां थाना के पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने कहा, "बछरावां-लालगंज हाईवे पर स्थित पश्चिम गांव के पास बछरावां में एक कार चालक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था.
तभी सामने से आ रही है बस को देखकर कार अनियंत्रित हो गई. जिससे कार ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी . कार की अगली सीट पर बैठे युवक व कार चालक की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है."
उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भेजा गया जहां से उसको लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
संबंधित खबरें
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई पिकअप वैन, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत
Agra News: आगरा कैंट स्टेशन पर मौत से जंग, ट्रेन में छूटा बच्चा तो चलती बोगी में चढ़ने के लिए जान पर खेली मां, रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO
Yamuna Expressway Accident: यूपी के यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस ने ईको वैन को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत (Watch Video)
Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO
\