CAA: नागरिकता कानून के समर्थन और विरोध में 140 याचिकाएं हुई दायर, सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई 

नागरिकता कानून को लेकर देश में विरोध शुरू है. इसे लेकर कई जगहों से विरोध प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही हैं. इसी कड़ी में बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में नागरिकता कानून के समर्थन और विरोध में 140 से अधिक याचिकाएं दायर की गई है. सुप्रीम कोर्ट में दायर इन याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई होने जा रही है. चीफ जस्टिस बोबडे, जस्टिस अब्दुल नजीर, जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच इन याचिकाओं पर सुनवाई करने जा रही है.

सुप्रीम कोर्ट (File Photo)

नई दिल्ली. नागरिकता कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर देश में विरोध शुरू है. इसे लेकर कई जगहों से विरोध प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही हैं. बावजूद इसके केंद्र की मोदी सरकार ने इसे लागू कर दिया है. इसके साथ ही मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीएए को लेकर बोलते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि  देश में नागरिकता कानून के खिलाफ भ्रम फैलाया जा रहा है, दंगे कराए जा रहे हैं. सीएए में कहीं पर भी किसी की नागरिकता लेने का कोई प्रावधान नहीं है, इसमें नागरिकता देने का प्रावधान है. इसके साथ ही जिसको विरोध करना है करे इसे वापस नहीं लिया जाएगा. इसी कड़ी में बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में नागरिकता कानून के समर्थन और विरोध में 140 से अधिक याचिकाएं दायर की गई है.

सुप्रीम कोर्ट में दायर इन याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई होने जा रही है. चीफ जस्टिस बोबडे, जस्टिस अब्दुल नजीर, जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच इन याचिकाओं पर सुनवाई करने जा रही है. यह भी पढ़े-CAA Protest: बंगाल विधानसभा में सीएए के खिलाफ आएगा प्रस्ताव, ममता बनर्जी बोली-एनपीआर खतरनाक खेल का हिस्सा

ANI का ट्वीट-

गौरतलब है कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सीएए पर रोक लगाने से साफ मना कर दिया था. नागरिकता संशोधन कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस कानून पर रोक लगाने से इनकार किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट