Accident on Shirdi Highway: शिर्डी दर्शन के लिए जा रही भक्तों की बस की ट्रक से हुई टक्कर, हादसे में 10 की मौत (Watch Video)
शिर्डी जा रही बस का एक्सीडेंट (Photo: Twitter)

नासिक: शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र के नासिक-शिर्डी हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ. बस और ट्रक की टक्कर में बस में सवार 10 लोगों के मारे जाने की खबर है. हादसा शिर्डी हाईवे पर पथारे शिवारा में ईशानेश्वर मंदिर के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक बस में सवार लोग शिर्डी दर्शन को जा रहे थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हुई. हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में वावी पुलिस के हवाले से कहा गया है कि 17 अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें सिन्नार ग्रामीण अस्पताल और सिन्नार के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है.