बुराड़ी कांड: नई डायरी ने खोला 11 मौतों का राज, सामने आयी ये बड़ी वजह
प्रियंका की डायरी के कवर पेज पर सुंदर लड़की लिखा है और यह पेज दिल के आकार में कटा है. अंदर के पन्नों में प्रियंका ने मॉडल टाउन में रहने वाले एक युवक से जिक्र किया है.
नई दिल्ली: दिल्ली के बुराड़ी में 11 लोगों की रहस्यमय मौत के मामले में रोजाना अलग-अलग खबरें सामने आ रही है. साथ ही तमाम तरह के दावें भी किये जा रहे है. जिसके चलते यह मामला लगातार उलझता जा रहा है. इसी कड़ी में अब पुलिस को ललित की भांजी प्रियंका की एक नीजि डायरी लगी है जिससे 11 मोतौं की गुत्थी और उलझ गई है. हालांकि इससे पहले पुलिस को भाटिया परिवार के घर से अब तक 11 डायरियां मिल चुकी हैं. इस डायरी में अंधविश्वास या तंत्र-मंत्र नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग का जिक्र है जिसने इस केस को नया मोड़ दे दिया है.
पंजाब केसरी की खबर के अनुसार प्रियंका की डायरी के कवर पेज पर सुंदर लड़की लिखा है और यह पेज दिल के आकार में कटा है. अंदर के पन्नों में प्रियंका ने मॉडल टाउन में रहने वाले एक युवक से जिक्र किया है. साथ ही अपने मामा ललित से माफी भी मांगी है. प्रियंका ने यह भी भरोसा दिलाने की कोशिश की है कि वह शादी के बाद अपने ससुराल में ठीक से रहेगी. ऐसे में पुलिस अब उस लड़के की तलाश कर रही है जिसका जिक्र इस डायरी में किया गया है.
बता दें कि लिस को भाटिया परिवार से नोट्स मिले थे उनकी लिखावट प्रियंका की हैंडराइटिंग से मिलती थी.
गौरतलब है कि दिल्ली की सबसे बड़ी सनसनीखेज घटना में बुराड़ी स्थित एक घर में एक जुलाई की सुबह एक ही परिवार के 11 लोग संदिग्ध हालात में मृत पाए गए थे. मृतकों में सात महिलाएं व चार पुरुष थे, जिनमें दो नाबालिग थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2018 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

