Jammu-Kashmir: पकिस्तान की नई साजिश का हुआ पर्दाफाश, BSF ने लगाया भूमिगत सुरंग का पता

एनएस जम्वाल IG BSF ने बताया, काफी समय से पांसर क्षेत्र में कुछ इंटेलिजेंस एजेंसी की तरफ से एक टनल की इनपुट थी. पाकिस्तान ने ये सुरंग जीरो लाईन से खोदी है. अनुमान है कि ये सुरंग भारतीय सीमा में 140-150 मीटर लंबी और 25-30 फीट गहरी है.

एनएस जम्वाल IG BSF (Photo Credits: ANI)

जम्मू: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में, पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर बनाई गई एक और भूमिगत सुरंग का शनिवार को पता लगाया. बल के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. पिछले दस दिनों में यह, इस तरह की दूसरी सुरंग का पता चला है. प्रवक्ता ने बताया कि हीरानगर सेक्टर के पनसार क्षेत्र में सीमा चौकी पर एक अभियान के दौरान इस गुप्त सुरंग का पता चला. पिछले 10 दस दिनों में बीएसएफ ने हीरानगर सेक्टर में इस तरह की दूसरी भूमिगत सुरंग का पता लगाया है. सांबा और कठुआ जिलों में पिछले छह महीनों में इस तरह की यह चौथी सुरंग है और बीते दशक में दसवीं है.

एनएस जम्वाल IG BSF ने बताया, काफी समय से पांसर क्षेत्र में कुछ इंटेलिजेंस एजेंसी की तरफ से एक टनल की इनपुट थी. पाकिस्तान ने ये सुरंग जीरो लाईन से खोदी है. अनुमान है कि ये सुरंग भारतीय सीमा में 140-150 मीटर लंबी और 25-30 फीट गहरी है. आदमी बैठकर या रेंगकर इसे पार कर सकता है.

उन्होंने बताया ये टनल जीरो लाइन के पास बनाई गई है तो पाकिस्तान के ISI, पाकिस्तानी रेंजर्स और पाकिस्तानी आर्मी की मदद के बगैर नहीं बन सकती है. जीरो लाईन पर उनकी अनुमति के बिना कोई नहीं पहुंच सकता है. Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद.

गौरतलब है कि इसी सेक्टर के बोबियान गांव में 13 जनवरी को 150 मीटर लंबी सुरंग का पता लगाया गया था. प्रवक्ता ने बताया कि तड़के मिली एक खुफिया जानकारी के आधार पर इस सुरंग का पता लगाया गया. बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि इस नई सुरंग को पाकिस्तान की ओर से 150 मीटर लंबी और लगभग 30 फुट गहराई तथा तीन फुट व्यास वाली माना जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड