F-35B Fighter Jet India: केरल के थिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर करीब 38 दिन से खड़ा ब्रिटिश रॉयल नेवी का अत्याधुनिक F-35B स्टेल्थ फाइटर जेट आखिरकार मंगलवार, 22 जुलाई को यूके के लिए रवाना हो गया. ये लड़ाकू विमान 14 जून को तकनीकी खराबी के चलते भारत में आपातकालीन लैंडिंग करने को मजबूर हुआ था. इस हाईटेक फाइटर जेट की कीमत करीब 110 मिलियन डॉलर (लगभग 900 करोड़ रुपये) है. जानकारी के मुताबिक, मिड-फ्लाइट में कोई तकनीकी दिक्कत आने के कारण पायलट को भारत में लैंडिंग करनी पड़ी थी.
एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत इमरजेंसी घोषित कर रनवे खाली करवाया, ताकि विमान की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित की जा सके.
ये भी पढें: F-35B Fighter Jet: दुनिया का सबसे महंगा फाइटर जेट केरल में अटका, पायलट वापस लौटा, जानिए वजह!
ब्रिटिश रॉयल नेवी के एफ-35बी स्टील्थ लड़ाकू विमान ने केरल हवाई अड्डे से उड़ान भरी
#WATCH | Kerala: The British Navy's F-35 fighter aircraft, which made an emergency landing at Thiruvananthapuram International Airport on June 14, takes off from the airport. pic.twitter.com/RT9vlsL73W
— ANI (@ANI) July 22, 2025
ब्रिटिश रॉयल नेवी का F-35B स्टील्थ लड़ाकू विमान स्वदेश वापस उड़ा
VIDEO | Thiruvananthapuram: British Royal Navy F-35B Lightning fighter jet, which made an emergency landing at the international airport over a month ago, takes off.
Known to be one of the most advanced fighter aircraft in the world and worth over USD 110 million, the jet… pic.twitter.com/DjWHCtU9eB
— Press Trust of India (@PTI_News) July 22, 2025
उड़ान के लिए पूरी तरह फिट घोषित
लैंडिंग के बाद, F-35B को एयर इंडिया के हैंगर में खींचकर ले जाया गया, जहां इसकी गहन जांच और मरम्मत की गई. ब्रिटिश इंजीनियरों की टीम ने विमान की जांच कर जरूरी सुधार किए. सभी तकनीकी परीक्षणों के बाद इसे उड़ान के लिए पूरी तरह फिट घोषित किया गया.
मंगलवार को जब ये फाइटर जेट केरल एयरपोर्ट से उड़ा, तो एएनआई और पीटीआई जैसी बड़ी एजेंसियों ने इसका वीडियो शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.
F-35B, दुनिया की सबसे एडवांस फाइटर जेट
इस फाइटर जेट की खास बात ये है कि यह वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग करने की क्षमता रखता है, जो इसे दुनिया के सबसे एडवांस फाइटर जेट्स में से एक बनाता है.
हालांकि, भारत में किसी विदेशी फाइटर जेट की इमरजेंसी लैंडिंग बहुत कम देखने को मिलती है. ऐसे में यह घटना चर्चा का विषय बन गई थी.













QuickLY