Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी का तीसरा कार्यकाल ऐतिहासिक और निर्णायक फैसलों वाला होगा, राजस्थान में बोले PM मोदी

पीएम मोदी ने जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के कोटपुतली में कहा, "आज देश में बीजेपी का मतलब है विकास और समाधान लेकिन कांग्रेस का मतलब है देश की हर बीमारी की जड़. आप कोई भी समस्या देखेंगे तो उसकी जड़ में कांग्रेस पार्टी ही नजर आएगी.

PM Modi in Rajasthan | ANI

लोकसभा चुनाव के रण में पीएम नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान में सभा करते हुए कांग्रेस पर जमकार निशाना साधा. पीएम मोदी ने जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के कोटपुतली में कहा, "आज देश में बीजेपी का मतलब है विकास और समाधान लेकिन कांग्रेस का मतलब है देश की हर बीमारी की जड़. आप कोई भी समस्या देखेंगे तो उसकी जड़ में कांग्रेस पार्टी ही नजर आएगी. आजादी के 7 दशकों तक देश में कांग्रेस की वजह से गरीबी रही, भारत को नई टेक्नोलॉजी, रक्षा सामान के लिए दूसरे देशों की ओर देखना पड़ता था... आज बीजेपी सरकार के समय भारत की पहचान भारत के हथियार का निर्यात करने वाले देश के रूप में बन रही है." भ्रष्‍टाचारी चाहे कितना ही बड़ा क्यों न हो, उस पर एक्‍शन जरूर होगा, करप्शन पर बोले पीएम मोदी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...10 साल में जो हुआ वह सिर्फ ट्रेलर है, अभी बहुत कुछ करना है. हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है, हमें राजस्थान को बहुत आगे लेकर जाना है. बीजेपी का तीसरा कार्यकाल ऐतिहासिक और निर्णायक फैसलों का कार्यकाल होने वाला है."

पीएम मोदी ने राजस्थान की जनता की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि राजस्थान के लोग हमेशा देश की मजबूती के लिए खड़े हैं. जयपुर का जलवा और मिजाज तो जब फ्रांस के राष्ट्रपति आए तब दुनिया ने देखा था. उन्होंने कहा ‘दाल बाटी चूरमा, वोटर हमारा सूरमा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आपका सपना मोदी का संकल्प है. पिछली सरकारों ने जिसे पूछा तक नहीं, मोदी ने उसे पूजा है. कांग्रेस ने देश के करोड़ो किसानों को कभी नहीं पूछा, मोदी ने राजस्थान के 85 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में PM किसान सम्मान निधि योजना के तहत करीब 20 हजार करोड़ रुपये भेजे हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड