देश

सोनिया के लोकतंत्र वाले बयान पर BJP का पलटवार, गांधी परिवार पर लगाया कांग्रेस को लूटने का आरोप

लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा है कि सोनिया गांधी को लोकतंत्र के बारे में बोलने का कोई हक नहीं है

सोनिया के लोकतंत्र वाले बयान पर BJP का पलटवार, गांधी परिवार पर लगाया कांग्रेस को लूटने का आरोप
सोनिया गांधी (Photo: ANI)

नई दिल्ली: लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा है कि सोनिया गांधी को लोकतंत्र के बारे में बोलने का कोई हक नहीं है. भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकतंत्र के बारे में लेक्च र देने वाली अंतिम व्यक्ति सोनिया गांधी होनी चाहिए. भाजपा ने सोनिया गांधी पर अपने बेटे राहुल गांधी के साथ मिलकर अपनी ही पार्टी (कांग्रेस )को लूटने का भी आरोप लगाया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने सोनिया गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट कर कहा, लोकतंत्र के बारे में लेक्च र देने वाली अंतिम व्यक्ति सोनिया गांधी होनी चाहिए।

रवि ने आगे कहा, उनकी अब तक कि उपलब्धियां कांग्रेस को मालिक की तरह चलाने, अपने बेटे के साथ मिलकर कांग्रेस को लूटने, कठपुतली के माध्यम से भारत पर राज करने, चीन के साथ मिलकर भारत के खिलाफ साजिश रचने और देशद्रोहियों का साथ देने की रही है.

आपको बता दें कि,स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सोनिया गांधी ने अपना बयान जारी कर मोदी सरकार पर राजनीतिक निशाना साधा था। सोनिया गांधी ने पिछले 75 वर्ष के दौरान भारत की उपलब्धियों और कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने अपने दूरदर्शी नेताओं के नेतृत्व में एक ओर जहां स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था स्थापित की,वहीं प्रजातंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाया.

सोनिया गांधी ने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राजनैतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर कोई भी गलतबयानी तथा गांधी-नेहरू-पटेल-आजाद जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं को असत्यता के आधार पर कठघरे में खड़े करने के हर प्रयास का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2022 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).