देश

BJP MLA Krishnanand Rai Murder Case: बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय हत्या मामले में आरोपी राकेश पांडेय की एनकाउंटर में मौत

भारतीय जनता पार्टी के विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड मामले में आरोपी राकेश पांडेय की एनकाउंटर में मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने कृष्णानंद राय की हत्या मामले में वांछित बदमाश राकेश पांडेय को लखनऊ में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है.

BJP MLA Krishnanand Rai Murder Case: बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय हत्या मामले में आरोपी राकेश पांडेय की एनकाउंटर में मौत
दोषी राकेश पांडेय की एनकाउंटर में मौत (Photo Credits: ANI)

BJP MLA Krishnanand Rai Murder Case: भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) के विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड (Krishnanand Rai Murder Case) मामले में आरोपी राकेश पांडेय (Rakesh Pandey) की एनकाउंटर (Encounter) में मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश एसटीएफ (Uttar Pradesh STF) ने कृष्णानंद राय की हत्या मामले में वांछित बदमाश राकेश पांडेय को लखनऊ में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है. सुधीर सिंह कुमार एसएसपी एसटीएफ लखनऊ ने कहा कि एसटीएफ बनारस टीम ने 5 बदमाशों के साथ मुठभेड़ में मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर राकेश पांडेय को गोली मारी, जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. बताया जा रहा है कि उस पर 25 हजार के दो इनाम थे.

ज्ञात हो कि एनकाउंटर में ढेर किए गए इनामी बदमाश राकेश पांडेय मऊ के कोपागंज का रहने वाला है और उसका इतिहास आपराधिक रहा है. उसके खिलाफ लखनऊ, गाजीपुर, मऊ और रायबरेली में गंभीर धाराओं के तहत 10 केस दर्ज हैं. ठेकेदार अजय प्रकाश सिंह हत्याकांड मामले में भी राकेश पांडेय मुख्तार अंसारी के साथ सह आरोपी था. यह भी पढ़ें: कानपुर: बिकरू हत्याकांड के आरोपी ने नाटकीय तरीके से किया आत्मसमर्पण, अपराध के लिए मांगी माफी

देखें ट्वीट-

गौरतलब है कि नवंबर 2005 में गाजीपुर के मोहम्मदाबाद से बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय का मर्डर कर दिया गया था. बताया जाता है कि एके-47 से लैस कुछ लोगों ने विधायक के काफिले को घेरकर उनपर गोलियों की बौछार कर दी थी. इस गोलीकांड के दौरान कृष्णानंद समेत 7 लोगों की मौत हो गई थी. इस हत्याकांड में राकेश पांडेय भी शामिल था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2020 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).