VIDEO: मेरठ में BJP के मंत्री के भतीजे की गुंडागर्दी! दंपत्ति के साथ की खुलेआम मारपीट, पीड़ितों ने सीएम से लगाई न्याय की गुहार
उत्तर प्रदेश से आएं दिन मारपीट के वीडियो सामने आते है. अब मंत्री के भतीजे की ओर से एक दंपत्ति के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
- Read in
- English
मेरठ, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश से आएं दिन मारपीट के वीडियो सामने आते है. अब मंत्री के भतीजे की ओर से एक दंपत्ति के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना मेरठ की बताई जा रही है. जिस शख्स ने मारपीट की उसका नाम निखिल तोमर है. वीडियो में देख सकते है कि एक संकरी गली से स्कॉर्पियो कार में युवक बैठा हुआ है और सामने से भी काफी ट्रैफिक जाम है. इस दौरान एक दंपत्ति की कार सवार युवक से बहस होती है.
महिला और पुरुष भी उस युवक से काफी बहस करते है और इसके बाद इनमें विवाद होता है और कार सवार युवक कार से बाहर निकलकर शख्स के साथ मारपीट करता है. इसके बाद शख्स के साथ महिला भी हाथ में डंडा उठाकर उस कार सवार युवक के साथ मारपीट करती है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है की कार सवार युवक निखिल तोमर उर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर का भतीजा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @bstvlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: मेरठ के एक ब्यूटी पार्लर में 300 रूपए के लिए हुई जमकर मारपीट, दोनों तरफ से चले घूसे, वीडियो वायरल
दंपत्ति के साथ मारपीट
मेरठ में गुंडागर्दी....
राज्य ऊर्जा मंत्री के भतीजे की गुंडागर्दी..
प्रदेश सरकार में राज्य ऊर्जा मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर के भतीजे की गुंडई। निखिल तोमर गाड़ी नंबर DL 7CM 6204 गाड़ी से पहुंचा। गुंडागर्दी करते हुए ब्रह्मपुरी फूल मंडी में सरेआम पति पत्नी को पीटा। सरेआम गुंडई करने… pic.twitter.com/Bt9tYFWcuQ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) February 22, 2025
बहस और विवाद के बाद हुई मारपीट
वीडियो में देखा जा सकता है की संकरी गली में कार डालने की वजह से काफी ट्रैफिक जाम हो गया है और इसी को लेकर दंपत्ति और कार सवार में बहस होती है और देखते ही देखते ये बहस मारपीट में तब्दील हो जाती है. इसके बाद एक शख्स के साथ युवक मारपीट करता है. इस दौरान काफी लोग जमा हो जाते है और इन लोगों को अलग करते है.
घटना के बाद पुलिस ने जांच और कार्रवाई के दिए आदेश
इस विडियो में देख सकते है कि युवक ने हाथापाई और मारपीट की शुरुवात की. इसके बाद महिला और कुछ लोगों ने भी युवक के साथ हाथापाई की है. इस घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने ब्रह्मपुरी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए.एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है. ब्रह्मपुरी पुलिस को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2025 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

