Video: उत्तरप्रदेश में चोरों के हौसले बुलंद है. घरों के सामने से महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और चेन छीनी जा रही है. ऐसे में अब एक चोरी की घटना सामने आई है. जिसमें सड़क पर टहल रही युवती का मोबाइल ही बाइक सवार बदमाशों ने छीन लिया और फरार हो गए. ये घटना मैनपुरी के कोतवाली के सिविल लाइन चौकी के गोलबाजार की है. इस चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. पीड़ित युवती का कहना है की ,' वो बच्चों के साथ टहलने निकली थी, इसी दौरान छोटी बहन का फ़ोन आया था, तभी दो लड़के बाइक से आएं और हाथ से मोबाइल छिनकर भाग खड़े हुए. इस घटना के बाद पुलिस आगे की जांच कर रही है. ये भी पढ़े :Ghaziabad Video: चोर हुए बेखौफ! दिन दहाड़े घर के सामने से बाइक सवार ने युवक के गले से की चेन स्नेचिंग, उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद की घटना
युवती का मोबाइल छीनकर फरार हुए बाइक सवार
मैनपुरी : सुबह टहलने जा रही युवती से बाइक सवार उच्चकों ने छीना मोबाइल, सीसीटीवी में कैद हुए मोबाइल छीन कर भागने वाले उचक्के, थाना कोतवाली की सिविल लाईन चौकी के गोलबाजार की घटना@mainpuripolice #Mainpuri pic.twitter.com/ZQI8hheu2y
— Uttar Pradesh Times (@UPTimesLive) September 22, 2024












QuickLY