सुशांत सिंह राजपूत केस: डिप्टी सीएम सुशील मोदी बोले, बिहार पुलिस की मदद नहीं कर रही है मुंबई पुलिस, जांच CBI को सौंपने की कही बात
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत Sushant Singh Rajpoot) की मौत की गुत्थी सुलझने की बजाय उलझती ही जा रही हैं. ऐसे में हर को चाहता है कि मामले जी जांच सीबीआई करवाई जाये. सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या में बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) का बयान आया है. वे भी चाहते हैं कि मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए.
Sushant Suicide Case: फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajpoot) की मौत की गुत्थी सुलझने की बजाय उलझती ही जा रही हैं. ऐसे में हर कोई चाहता है कि मामले जी जांच सीबीआई से करवाई जाए. सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले को लेकर ही बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) एक का बयान आया है. वे भी चाहते हैं कि मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए. इसको लेकर उन्होंने एक ट्वीट किया है.
सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट में लिखा ''मुंबई पुलिस सुशांत मौत मामले में बिहार पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच के रास्ते में रुकावट डाल रही है. बिहार पुलिस पूरी कोशिश कर रही है लेकिन मुंबई पुलिस (Mumbai Police) सहयोगी नहीं कर रही है. ऐसे में बीजेपी भी चाहती है कि मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए. वहीं बिहार से ही खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या की जांच को लेकर बिहार के पुलिस महानिदेशक कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक चल रही है. यह भी पढ़े: Sushant Suicide Case: महाराष्ट्र के मंत्री बोले- सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई पुलिस की जांच सही दिशा में है, CBI की जरूरत नहीं
Mumbai police is putting obstruction in way of fair investigation by Bihar police in Sushant death case.Bihar police is doing its best but Mumbai police is not co operating .Bjp feel that CBI shud take over this case.
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) July 31, 2020
वही सुशील कुमार मोदी से पहले बिहार से बीजेपी विधायक व सुशांत सिंह के चचेरे भाई नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में अब तक कोई जांच नहीं की है. सिर्फ वह खाना पूर्ति कर रही है. इसलिए उन्हें मुंबई पुलिस पर जांच को लेकर भरोषा नही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2020 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

