देश

BJP leader Murder in Patna: बिहार के पटना में बीजेपी नेता अजय शाह की गोली मारकर हत्या, बाइक पर सवार होकर आए थे बदमाश; VIDEO

पटना के आलमगंज में बीजेपी नेता अजय शाह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बीजेपी नेता अजय कुमार राजनीति से जुड़े होने के साथ ही दूध की डेयरी भी चलाते थे. घटना मंगलवार (13 अगस्त) रात की है.

BJP leader Murder in Patna: बिहार के पटना में बीजेपी नेता अजय शाह की गोली मारकर हत्या, बाइक पर सवार होकर आए थे बदमाश; VIDEO
Representational Image | Pixabay

BJP leader Murder in Patna: बिहार की राजधानी पटना के आलमगंज में बीजेपी नेता अजय शाह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बीजेपी नेता अजय कुमार राजनीति से जुड़े होने के साथ ही  दूध की डेयरी भी चलाते थे. घटना मंगलवार (13 अगस्त) रात की है. आलमगंज थाना क्षेत्र की है. रात के करीब 10 बजे एक बाइक पर दो बदमाश सवार होकर आये. अजय कुमार अपनी देरी बंद करने वाले ही थे. इसी बीच दोनों बदमाशों के बीच बहस होने के बाद गोलियां बरसा कर वहां से भाग गए.

घटना की सूचना मिलने के बाद पटना सिटी एएसपी मौके पर पहुंचे. उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि फायरिंग से जुड़े हर बिंदु पर छानबीन कर रही है. पटना सिटी एएसपी ने बताया कि एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. परिजनों का बयान लिया जा रहा है. दो की संख्या में रहे बदमाश बूथ पर पहुंचे और फिर कहासुनी के बाद उन्होंने फायरिंग कर दी. यह भी पढ़े: Bihar Murder Case: आपसी जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, दंपति की मौत

जानें मामले में पुलिस ने क्या कहा:

गोली लगने के बाद अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे:

अजय कुमार को बदमाशों द्वारा गोली मारने के बाद जख्मी अवस्था में परिवार वाले अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मामले में आगे की जांच के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आसपास के सीसीटीवी फुटेज बारामद करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए:

मृतक अजय शाह वर्तमान में बीजेपी के पटना जिला महामंत्री थे. अजय शाह की हत्या के बाद बीजेपी के कार्यकर्ता काफी गुस्से में हैं. उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपी को जल्द से हलद गिरफ्तार किया जाना चाहिए

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2024 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).