देश

Bihar Blast: घर में चल रहा था बम बनाने का काम, अचानक हुए धमाके में 7 की मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल

भागलपुर जिले के तातारपुर पुलिस थाना क्षेत्र में विस्फोट होने से 7 लोगों की मौत हो गई है और करीब 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. पुलिस के मुताबिक जिस घर में धमाका हुआ है वहां पटाखा बनाने का काम होता था.

Bihar Blast: घर में चल रहा था बम बनाने का काम, अचानक हुए धमाके में 7 की मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल
भागलपुर धमाका (Photo Credit : ANI)

Bhagalpur Blast, बिहार, 4 मार्च: भागलपुर जिले के तातारपुर पुलिस थाना क्षेत्र में विस्फोट होने से 7 लोगों की मौत हो गई है और करीब 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. ज़िलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया, "इस घटना से 2-3 घरों को नुकसान  पहुंचा है. प्रथम दृष्टया पता चला है कि पूरा परिवार पटाखे बनाने का काम करता था. मामले की जांच की जा है."

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि काजवलीचक के एक घर में करीब 11.45 रात जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरा इलाका दहल गया. धमाका इतना जोरदार था कि दो मंजिला घर भरभरा कर गिर गया तथा आसपास के कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है.भागलपुर के पूर्व डिफ्टी मेयर प्रति शेखर ने कहा, भागलपुर में आये दिन बम विस्फोट की घटना बढ़ती जा रही है. मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीमें पहुंच गई हैं और जांच में जुटी हैं.

घटना की जानकारी पर पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सुजीत कुमार, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बाबू राम घटनास्थल पहुंचे और राहत तथा बचाव का कार्य प्रारंभ कराया गया. इस घटना में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है तथा 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं. डीआईजी सुजीत कुमार ने आईएएनएस को बताया कि घायलों और मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है. उन्होंने कहा कि मलबा हटाने का काम प्रारंभ कर दिया गया है.

उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम को भी लगाया जिससे विस्फोटक के प्रकार का पता लगाया जा सके. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. डीआईजी के मुताबिक, अन्य आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस का मानना है कि यहां पटाखे बनाने का काम होने की जानकारी मिली है. आशंका जताई जा रही है कि उसी की आड़ में बारूद का में कारोबार होता ही. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2022 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).