Jaunpur Shocker: पहले ड्रोन से घर की रेकी, फिर 15 लाख की डकैती... सुजानगंज के गहरपारा गांव में हाईटेक चोरी (Watch Video)
यूपी के जौनपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सुजानगंज थाना क्षेत्र के गहरपारा गांव में बीती रात चोरों ने एक हाईटेक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है.
Sujanganj, Jaunpur Chori: यूपी के जौनपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सुजानगंज थाना क्षेत्र (Sujanganj Police Station) के गहरपारा गांव (Gaharpara Goan) में बीती रात चोरों ने एक हाईटेक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार, चोरों ने ड्रोन की मदद से रामधनी पाल नामक ग्रामीण के घर को निशाना (Theft by Drone) बनाया. रात के अंधेरे में वह घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी से जेवर, नगदी व कीमती सामान चुरा लिया. पीड़ित परिवार का दावा है कि चोरों ने उनके मुंह पर कोई नशीला स्प्रे (Intoxicating spray) छिड़क दिया था, जिससे वह सोते ही रहे. इस चोरी में लगभग 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है.
सुबह जब घरवालों ने ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए. देखते ही देखते खबर पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
गांव में ड्रोन के जरिए 15 लाख की चोरी
चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
कुछ ही देर में थाना प्रभारी फूलचंद्र पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिती का जायजा लिया. पुलिस अधिकारियों ने घर के आसपास के इलाके का बारीकी से निरीक्षण किया और चोरों का सुराग जुटाने की कोशिश की.
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सक्रिय है और चोरों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं. इलाके के संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है. जल्द ही इस मामले का खुलासा कर अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा.
घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत
इस घटना से ग्रामीण दहशत में हैं और लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. ग्रामीणों का कहना है कि चोरों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि अब वे सीधे आबादी वाले इलाकों में वारदात कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2025 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

