देश

Comedian Sunil Pal Kidnapping Case: मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण मामले में बड़ा खुलासा! बदमाशों ने मेरठ में वसूली थी फिरौती, दो ज्वैलर्स से खरीदे थे 8 लाख के जेवरात (Watch Video)

देश के मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जांच के बाद पुलिस ने बताया कि उन्हें 2 दिसंबर की शाम दिल्ली से अगवा कर मेरठ लाया गया था.

Comedian Sunil Pal Kidnapping Case: मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण मामले में बड़ा खुलासा! बदमाशों ने मेरठ में वसूली थी फिरौती, दो ज्वैलर्स से खरीदे थे 8 लाख के जेवरात (Watch Video)
Photo- Sunil Pal | ANI & Instagram

Comedian Sunil Pal Kidnapping Case: देश के मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जांच के बाद पुलिस ने बताया कि उन्हें 2 दिसंबर की शाम दिल्ली से अगवा कर मेरठ लाया गया था. अपहरणकर्ताओं ने उनकी आंखों पर पट्टी बांधकर एक घर में बंधक बनाकर रखा. इस दौरान उनसे ऑनलाइन 8 लाख रुपये फिरौती वसूली गई. अपहरणकर्ताओं ने 8 लाख रुपये सुनील पाल के मोबाइल से उनके दोस्तों के जरिए ट्रांसफर करवाए. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने फिरौती की रकम से मेरठ के दो ज्वेलर्स से आभूषण खरीदे. इनमें सदर बाजार के आकाश गंगा ज्वेलर्स से 4 लाख रुपये की और लालकुर्ती इलाके के एक अन्य ज्वेलर्स से 2.25 लाख रुपये की ज्वेलरी ली गई.

ये भी पढें: Comedian Sunil Pal Kidnapping Case: कॉमेडियन सुनील पाल ने दर्ज कराई अपने अपहरण की शिकायत, 2 दिसंबर को यूपी के मेरठ से हुए थे अगवा; जांच में जुटी मुंबई पुलिस (Watch Video)

मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण मामले में बड़ा खुलासा!

मेरठ से हुए थे अगवा

अपहरणकर्ताओं ने 24 घंटे बंधक बनाकर रखने के बाद सुनील पाल को मेरठ की सड़क पर छोड़ दिया और फरार हो गए. बता दें, सुनील पाल को हरिद्वार में एक इवेंट में प्रस्तुति देने के बहाने बुलाया गया था. वह मुंबई से फ्लाइट लेकर दिल्ली पहुंचे. यहां पहले से मौजूद 5 से 6 आरोपियों ने उन्हें कार में अगवा कर लिया और मेरठ ले गए.

जांच में जुटी पुलिस 

इस घटना को लेकर मुंबई के सांताक्रूज थाने में मामला दर्ज किया गया है. ज्वेलर्स के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं. मेरठ पुलिस भी घटना की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2024 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).