Pilibhit Encounter: यूपी के पीलीभीत में बड़ा एनकाउंटर! तीन खालिस्तानी आतंकी ढेर, घातक हथियार बरामद (Watch Video)
यूपी के पीलीभीत में खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. यहां पंजाब और यूपी पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में खालिस्तानी कमांडो फोर्स के 3 आतंकी मारे गए.
Pilibhit Encounter: यूपी के पीलीभीत में खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. यहां पंजाब और यूपी पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में खालिस्तानी कमांडो फोर्स के 3 आतंकी मारे गए. यह मुठभेड़ हुई, जहां पुलिस ने आतंकियों को घेरकर ढेर कर दिया. मारे गए आतंकियों की पहचान गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि और जसप्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह के रूप में हुई है. एनकाउंटर के बाद दो AK-47 राइफल, दो ग्लॉक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए.
ऑपरेशन के दौरान आतंकियों को घायल हालत में सीएचसी पूरनपुर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, घटना की जांच जारी है.
ये भी पढें: Arsh Dalla Bail: कनाडाई कोर्ट ने खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला को दी जमानत, भारत कर रहा प्रत्यर्पण की मांग
तीन खालिस्तानी आतंकी ढेर
In a major breakthrough against a #Pak-sponsored Khalistan Zindabad Force(KZF) terror module, a joint operation of UP Police and Punjab Police has led to an encounter with three module members who fired at the police party.
This terror module is involved in grenade attacks at…
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) December 23, 2024
पंजाब और यूपी पुलिस ने की कार्रवाई
UP के पीलीभीत में पंजाब पुलिस और UP पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में 3 खालिस्तानी आतंकी ढेर हुए है।
ख़ालिस्तानी कमांडो फ़ोर्स के तीनों आतंकियों के पास से AK-47, ग्लॉक पिस्टल और भारी maatraa में कारतूस बरामद हुए है। #Nationalfarmersday #किसान_दिवस pic.twitter.com/mQKNVTZcDs
— कपिल चौधरी डीडवाना (@kapuchoudhary25) December 23, 2024
गुरदासपुर हमले में थे शामिल
बताया जा रहा है कि इन तीनों आतंकियों ने हाल ही में पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंककर हमला किया था. इसके बाद से ये फरार चल रहे थे. खुफिया जानकारी के आधार पर पंजाब और यूपी पुलिस ने इनकी लोकेशन ट्रैक की और संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम दिया. पुलिस का कहना है कि यह ऑपरेशन पूरी तरह से रणनीतिक और सफल रहा.
इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस ने जनता को भरोसा दिलाया है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2024 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

