Prostitution in Mumbai: भोजपुरी एक्ट्रेस को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, मॉडल्स को वेश्यावृत्ति में धकेलने का आरोप
गिरफ्तार (Photo Credits: Twitter)

सुमन कुमारी नाम की एक भोजपुरी अभिनेत्री को महिला मॉडलों को वेश्यावृत्ति में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने कहा कि पुलिस ने तीन महिलाओं को फंसने से भी बचाया.

मुंबई क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "एक भोजपुरी अभिनेत्री सुमन कुमारी (24) को मुंबई पुलिस ने लड़कियों (मॉडल) को वेश्यावृत्ति में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तीन मॉडलों को भी छुड़ाया है. आगे की जांच की जा रही है."