Bengaluru: बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही महिला की कार पर पलटा सीमेंट-कंक्रीट मिक्सर, दोनों की मौत | Video

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही एक महिला की कार पर सीमेंट्र-कंक्रीट मिक्सर पलट गया. हादसे में मां और बेटी दोनों की मौत हो गई.

हादसे में मां- बेटी की मौत (Photo: Twitter)

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही एक महिला की कार पर सीमेंट्र-कंक्रीट मिक्सर पलट गया. हादसे में मां और बेटी दोनों की मौत हो गई. हादसा इतना गंभीर था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जानकारी के मुताबिक सीमेंट्र-कंक्रीट मिक्सर बेहद तेज रफ्तार में था. वह अनियंत्रित होकर अचानक कार पर पलट गया. Video: बेंगलुरु में मोटर ड्राइवर ने केआर मार्केट में फ्लाईओवर से फेंकी नोट की गड्डियां, वीडियो वायरल.

महिला गायत्री (46) अपनी बेटी समता (15) को स्कूल छोड़ने गई थी जब दूसरी तरफ से आ रहा एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक नियंत्रण खो बैठा और उनकी कार के ऊपर पलट गया. यह घटना बुधवार को बन्नेरघट्टा रोड, बेंगलुरु ग्रामीण के पास कागलीपुरा क्रॉस पर हुई. कंक्रीट मिक्सर वाहन कथित तौर पर तेज गति से चल रहा था, जिससे दुर्घटना हुई.

घटनास्थल का वीडियो

घटनास्थल का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में आप बड़े सीमेंट-कंक्रीट मिक्सर को देख सकते हैं और अंदाजा लगा सकते हैं कि यह हादसा कितना बड़ा था.

हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया. काफी देर तक कार के अंदर फंसे शवों को चार क्रेन और एक जेसीबी की मदद से निकाला गया. आगे की जांच की जा रही है और पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू