बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने खड़ी लग्जरी बीएमडब्ल्यू एसयूवी कार के ड्राइवर साइड के शीशे को तोड़कर 13 लाख रुपये चुरा लिए. शख्स ने पहले कार का शीशा तोड़ा फिर वह अंदर गया और 13 लाख रुपये नकद चुराए. इसके बाद वह अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर भाग गया. जहां घटना हुई, वहां पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में लूट की वारदात कैद हो गई. पुलिस के मुताबिक, जांच चल रही है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. चोरी के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.
#WATCH | Rs 13 lakhs stolen from a parked car in Bengaluru on 20th October; case registered, say police.
(Video source: Bengaluru Police) pic.twitter.com/u8V4K5tGzI
— ANI (@ANI) October 23, 2023












QuickLY