Video: नोएडा में बजरंग दल के नेता ने जन्मदिन पर बीच चौक में तलवार से काटा केक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Credit-(Twitter-X )

Video: नोएडा के सेक्टर -8 में बजरंग दल के एक नेता ने बाइक पर तलवार से केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया. सोशल मीडिया पर वीडियो होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया. बताया जा रहा है की इस नेता का नाम जितेंद्र है और उसका जन्मदिन था. फेज-1 थाना क्षेत्र में वो खुलेआम बाइक पर तलवार से केक काटते हुए नजर आया. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने इस शख्स पर कार्रवाई की मांग की थी. पुलिस के मुताबिक़ इस शख्स पर कार्रवाई की गई है और उसकी गाड़ी का चालान किया गया है, इसके साथ पुलिस ने बताया की ,' जो तलवार शख्स के हाथ में दिखाई दे रही है ,वो लकड़ी की है. ये भी पढ़े:Noida: हाथ में शराब की बोतल लेकर कार की छत पर डांस कर रहा था युवक, नीचे उसके दोस्त कर रहे थे शोर-शराबा, नोएडा पुलिस ने की कार्रवाई-Video

नोएडा में जन्मदिन पर तलवार से काटा केक