मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमार
बता दें कि उनकी तबियत अप्रैल में भी ख़राब हुई थी. और उन्हें भोपाल के ही हॉस्पिटल में भरती कराया गया था. वे तब पूरी तरह ठीक होकर घर लौट गए थे. बहरहाल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उनके निधन पर दुःख जताया है.
बीजेपी के दिग्गज नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन हो गया है. वे 89वर्ष के थे और पिछले काफी समय से बीमार थे. उन्होंने भोपाल के नर्मदा हॉस्पिटल में आज सुबह अंतिम सांस ली. ख़बरों के अनुसार वे पिछले 14 दिनों से नर्मदा अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे.
बता दें कि उनकी तबियत अप्रैल में भी ख़राब हुई थी. और उन्हें भोपाल के ही हॉस्पिटल में भरती कराया गया था. वे तब पूरी तरह ठीक होकर घर लौट गए थे. बहरहाल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उनके निधन पर दुःख जताया है.
मध्यप्रदेश कांग्रेस की और से भी पूर्व मुख्यमंत्री को श्रधांजलि दी गयी है.
बता दें कि बाबूलाल गौर का जन्म 2 जून 1930 को हुआ था. वे 23 अगस्त 2004 से 29 नवंबर 2005 तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री थे. उन्होंने वकालत कि पढाई पूरी कि थी.
Tags
संबंधित खबरें
Middle East Conflict: पीएम मोदी ने सऊदी अरब और बहरीन के नेताओं से की बात, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर दिया जोर
West Bengal: अमित शाह का बड़ा आश्वासन, कहा- 'एक भी हिंदू शरणार्थी को नहीं किया जाएगा देश से बाहर'
Ramzan 2026: 13वां रोजा (3 मार्च) के लिए सेहरी और इफ्तार का समय; जानें दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों का शेड्यूल
Israel-Iran Conflict: इज़राइल-ईरान तनाव के बीच दिल्ली से मुंबई तक सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्री फंसे (Watch Videos)
\