Ayodhya Deepotsav 2024: अयोध्या में भव्य लेजर शो, राम की पैड़ी पर हुआ रामायण का अद्भुत प्रदर्शन; Video

अयोध्या का राम की पैड़ी घाट, जहां हर साल सरयू के किनारे दीपोत्सव का भव्य आयोजन होता है, इस बार और भी खास बन गया है. 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दीपोत्सव के पहले, राम की पैड़ी, नया घाट पर एक शानदार लेजर शो का आयोजन किया गया है.

Ayodhya Deepotsav | ANI

अयोध्या का राम की पैड़ी घाट, जहां हर साल सरयू के किनारे दीपोत्सव का भव्य आयोजन होता है, इस बार और भी खास बन गया है. 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दीपोत्सव के पहले, राम की पैड़ी, नया घाट पर एक शानदार लेजर शो का आयोजन किया गया है. इस लेजर शो के माध्यम से रामायण की कहानी को रोशनी और ध्वनि के जरिए जीवंत किया जा रहा है.

Happy Diwali in Advance 2024 Messages: हैप्पी दिवाली इन एडवांस! अपनों को भेजें ये हिंदी Quotes, GIF Greetings, WhatsApp Wishes और Photo SMS.

रोशनी में डूबा राम की पैड़ी

नया घाट पर जैसे ही लेजर शो का आगाज हुआ, घाट का माहौल रंग-बिरंगी रोशनी से झिलमिला उठा. लेजर की किरणों और ध्वनि प्रभावों के साथ रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों को प्रदर्शित किया गया, जिससे घाट का नजारा दिव्य बन गया. रामायण को लेजर के माध्यम से दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया गया.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दीपोत्सव की भव्यता को ध्यान में रखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को बेहद मजबूत किया गया है. दीपोत्सव से पहले पुलिस ने राम की पैड़ी की ओर जाने वाले 17 रास्तों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. अयोध्या थाना निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि दीपोत्सव के आयोजन को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है.

देखें अयोध्या का भव्य नजारा

सिर्फ पास धारकों को प्रवेश

दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी और राम पथ से जुड़े मार्गों पर सिर्फ पास धारकों को ही प्रवेश की अनुमति होगी. पुलिस ने सभी रास्तों पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो. राम की पैड़ी और उससे जुड़ी कॉलोनियों में रहने वाले निवासियों के नाम की सूची भी तैयार की गई है. आयोजन से जुड़े स्वयंसेवक और अधिकारी ही घाट पर आ-जा सकेंगे.

दीपोत्सव: सरयू के तट पर होगा अद्भुत नजारा

30 अक्टूबर को छोटी दीपावली के अवसर पर राम की पैड़ी तथा अन्य घाटों पर 28 लाख दीये जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारियां की जा रही हैं. इस दीपोत्सव में राम की पैड़ी और सरयू के घाट के हर कोने को रंग-बिरंगी रोशनी से सजा दिया जाएगा, जिससे घाट का हर हिस्सा भगवान राम के प्रति अर्पित आस्था और श्रद्धा की गूंज से भर उठेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड