Happy Diwali in Advance 2024 Messages: हैप्पी दिवाली इन एडवांस! अपनों को भेजें ये हिंदी Quotes, GIF Greetings, WhatsApp Wishes और Photo SMS
पांच दिवसीय दिवाली उत्सव को लेकर लोगों में इस कदर उत्साह देखा जाता है कि वो इसकी कई दिन पहले से ही शुभकामनाएं देने लगते हैं. ऐसे में आप भी दिवाली से पहले इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप विशेज और फोटो एसएमएस को भेजकर अपनों से हैप्पी दिवाली इन एडवांस कह सकते हैं.
Happy Diwali in Advance 2024 Messages in Hindi: हमारे देश में साल भर में कई त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें दिवाली (Diwali) एक ऐसा महत्वपूर्ण पर्व है, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. अंधकार पर प्रकाश की जीत के इस पर्व को पांच दिनों तक मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस (Dhanteras) से होती है और समापन भाई दूज (Bhai Dooj) के साथ होता है. पांच दिवसीय दिवाली उत्सव (Diwali Utsav) का हर दिन एक खास पर्व को समर्पित होता है, लेकिन इन सब में लक्ष्मी पूजन (Lakshmi Pujan) यानी दीपावली के दिन को सबसे खास माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, दीपावली यानी लक्ष्मी पूजन का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. इस साल दिवाली उत्सव की शुरुआत 29 अक्टूबर से धनतेरस के साथ हो रही है, जबकि इसका समापन 3 नवंबर को भाई दूज के साथ होगा और लक्ष्मी पूजन का पर्व 31 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा.
पांच दिवसीय दिवाली उत्सव में धनतेरस, नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली, लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे पर्व शामिल हैं. दिवाली को लेकर लोगों में इस कदर उत्साह देखा जाता है कि वो इसकी कई दिन पहले से ही शुभकामनाएं देने लगते हैं. ऐसे में आप भी दिवाली से पहले इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप विशेज और फोटो एसएमएस को भेजकर अपनों से हैप्पी दिवाली इन एडवांस कह सकते हैं.





कहा जाता है कि दीपावली के दिन ही 14 साल के वनवास के बाद भगवान श्रीराम अयोध्या वापस लौटे थे और उनके आने की खुशी में पूरी अयोध्या नगरी को दीयों की रोशनी से रोशन किया गया था, तब से दीपोत्सव मनाने की यह परंपरा चली आई है. इस पर्व को लेकर लोगों के बीच कई दिन पहले से ही खासा उत्साह देखने को मिलता है. दिवाली सेलिब्रेशन के लिए घर-आंगन को दीयो की रोशनी से रोशन किया जाता है, पटाखे जलाए जाते हैं और स्वादिष्ट पकवानों व मिठाईयों से इस उत्सव की खुशियां बांटी जाती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2024 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

