Zomato पर दोपहर में ऑर्डर देने से बचें! भीषण गर्मी से बचने के लिए कंपनी ने की ये अपील
Zomato

देश में गर्मी का प्रकोप जारी है और कई राज्यों में तापमान पिछले सालों से भी ज़्यादा है. इस गर्मी के कारण लोगों को हीट स्ट्रोक का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में जोमैटो (Zomato) ने अपने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वह दोपहर के समय ऑर्डर देने से बचें. जोमैटो ने X पर एक पोस्ट में लिखा है, "कृपया दोपहर के समय ऑर्डर देने से बचें, जब तक कि बहुत ज़रूरी न हो."

क्या है कारण?

कुछ दिन पहले हीटवेव के कारण देश में लगभग 15 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग अभी भी इस गर्मी से जूझ रहे हैं. जोमैटो का यह अनुरोध गर्मी में डिलीवरी बॉय को होने वाली मुश्किलों को देखते हुए किया गया है. गर्मी में बाहर काम करना बहुत मुश्किल होता है और डिलीवरी बॉय इस गर्मी में भी अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं. Zomato का यह कदम सराहनीय है और यह उम्मीद की जाती है कि ग्राहक इस अनुरोध का पालन करेंगे.