Autorickshaw 'Blast' in Mangaluru: मंगलुरु में ऑटो रिक्शा में ब्लास्ट, दो लोग घायल, पुलिस ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील (Watch Video)

Autorickshaw 'Blast' in Mangaluru: कर्नाटक के मंगलुरु में शनिवार को एक ऑटोरिक्शा में विस्फोट हो गया. जिस घटना में दो लोग घायल हुए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर उनका इलाज शुरू है, वहीं ब्लास्ट के बाद लोग पैनिक न हो पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रहने की अपील की है. हालांकि विस्फोट किस कारण से हुआ ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है.

वहीं ब्लास्ट के बाद मंगलुरु के पुलिस कमिश्नर एन शशिकुमार ( N. Shashi Kumar) ने कहा कि घटना में चालक और एक यात्री घायल हो गए. उन्होंने लोगों से नहीं घबराने को कहा. घटना के वीडियो में दिख रहा है कि ऑटो रिक्शा सड़क पर एक इमारत के पास जहां निर्माण कार्य चल रहा था, वहां आकर रुकी और उसमें विस्फोट हो गया.

Video:

Video: