Parliament Security Breach: संसद में फर्जी आधार कार्ड दिखाकर घुसने की कोशिश में 3 गिरफ्तार, FIR दर्ज
संसद में फर्जी आधार कार्ड दिखाकर घुसने की कोशिश में तीन मजदूरों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने संसद भवन के एक प्रवेश द्वार पर आइडेंडिटी कार्ड की जांच के दौरान तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया है.
Parliament Security Breach: संसद में फर्जी आधार कार्ड दिखाकर घुसने की कोशिश में तीन मजदूरों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने संसद भवन के एक प्रवेश द्वार पर आइडेंडिटी कार्ड की जांच के दौरान तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया है. उनकी पहचान कासिम, मोनिस और शोएब के रूप में हुई है. तीनों आरोपियों के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि तीनों मजदूरों को ‘डीवी प्रोजेक्ट्स लिमिटिड’ कंपनी ने संसद भवन परिसर के अंदर एमपी लॉन्ज के निर्माण के लिए काम पर रखा था. हालांकि, संसद की सुरक्षा में चूक का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले कई बार संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश हो चुकी है.
दिल्ली से बड़ी खबर
संसद भवन की सुरक्षा में सेंध की कोशिश
संसद भवन में घुसने की कोशश नाकाम@DelhiPolice #RajasthanWithNews18 pic.twitter.com/pTC6xeAM15
— News18 Rajasthan (@News18Rajasthan) June 7, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2024 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

