J-K: रामबन में भूस्खलन की घटना में अब तक दो लोगों की मौत, 7-8 लोगों के और फंसे होने की आशंका
भूस्खलन (Photo Credits: ANI)

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में हुए भूस्खलन की घटना में अब तक दो लोगों के शव मलबे में बरामद हुए है. रामबन की एसएसपी मोहिता शर्मा ने बताया कि आज एक और शव एक बड़े बोल्डर के नीचे देखा गया. बोल्डर और शव को निकालने के लिए मशीनें लगाई गई हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 7-8 लोगों के अभी और फंसे होने की संभावना है. रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चल रहा है. हम इस बचाव अभियान के अंत के करीब हैं.

नायब तहसीलदार जावेद ने बताया की गुरुवार सुबह बचाव अभियान शुरू किया गया और 5:30 बजे तक 90% रास्ता साफ कर दिया गया था. सिर्फ 10 फीसदी ही मलबा रह गया था. उसके बाद फिर भूस्खलन हुआ. जिसके बाद दोबारा मशीनें लानी पड़ी. इसके साथ ही बचाव अभियान में बारिश ने भी परेशानी डाली. मशीनों और कर्मचारियों की संख्या और बढ़ा दी गई हैं. उम्मीद है आज अच्छे नतीजें देखने को मिलेंगे.