Delhi Building Collapse: दिल्ली के पहाड़गंज में निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत; राहत बचाव कार्य जारी (Watch Video)
दिल्ली के व्यस्त पहाड़गंज इलाके में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया. एक निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसमें अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.
Delhi Building Collapse: दिल्ली के व्यस्त पहाड़गंज इलाके में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया. एक निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसमें अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मलबे के नीचे कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है. दमकल विभाग और राहत-बचाव टीमें मौके पर मौजूद हैं और मलबे को हटाने का काम तेजी से जारी है. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इमारत किस वजह से गिरी. लोग निर्माण में लापरवाही और तकनीकी खामी को हादसे का कारण मान रहे हैं.
स्थानीय लोग काफी डरे हुए हैं और आसपास के इलाकों में भी अफरा-तफरी का माहौल है. हादसे की पूरी जानकारी का इंतजार है.
ये भी पढें: VIDEO: दिल्ली में अचानक बदला मौसम का मिजाज! धूल भरी आंधी के साथ हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत
दिल्ली के पहाड़गंज में निर्माणाधीन इमारत गिरी
#UPDATE दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई: दिल्ली पुलिस https://t.co/IViqm66QJu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 17, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2025 07:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

