Amritpal Singh CCTV Video: दिल्ली में नजर आया अमृतपाल सिंह, साथी पापलप्रीत सिंह के साथ कैमरे में हुआ कैद
Amrit Pal (Photo Credit : Twitter)

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) पिछले एक हफ्ते से फरार है. इंटरनेट पर उसका और उनके सहयोगी पापलप्रीत का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आ रहा है. संदिग्ध वीडियो दिल्ली का है. हालांकि अमृतपाल सिंह और पापलप्रीत दोनों ने अपने चेहरे ढके हुए हैं. ये वीडियो दिल्ली के मधु विहार इलाके का बताया जा रहा है. वीडियो 21 मार्च का है जिसमें अमृतपाल सिंह बिना पगड़ी के दिख रहा है. पुलिस इस वीडियो की पड़ताल कर रही है. इस बीच पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ​​अमृतपाल को तलाश रही हैं.