देश

दिल्ली-NCR में कोहरे ने रोकी रफ्तार, 200 फ्लाइट्स पर असर, ट्रेनें भी हुई लेट, सड़कों पर रेंग रही गाड़ियां!

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में घने कोहरे और ठंड ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी शून्य होने से 200 फ्लाइट्स लेट हो गईं, और दर्जनों ट्रेनें देरी से चल रही हैं. कोहरे के कारण सड़कों पर गाड़ियां धीमी गति से चल रही हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है.

दिल्ली-NCR में कोहरे ने रोकी रफ्तार, 200 फ्लाइट्स पर असर, ट्रेनें भी हुई लेट, सड़कों पर रेंग रही गाड़ियां!

ठंड के साथ दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. ठिठुरन भरी सर्दी और घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य तक पहुंच गई है, जिससे हवाई और रेल यातायात बाधित हो रहा है.

शनिवार सुबह दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी शून्य रिकॉर्ड की गई, जिससे 150 से ज्यादा फ्लाइट्स में देरी हुई. सुबह 8:30 बजे तक एयरपोर्ट पर दृश्यता जीरो रही, हालांकि बाद में विजिबिलिटी में सुधार हुआ और यह 100-250 मीटर तक पहुंची. कोहरे के कारण इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट आने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें.

एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि कोहरे के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है. यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि संबंधित एयरलाइन से जानकारी लेने के बाद ही एयरपोर्ट के लिए निकलें.

सड़कों पर भी धीमी हुई रफ्तार

कोहरे ने सड़कों पर भी रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में धुंध इतनी घनी है कि दिन के समय भी वाहन चालकों को लाइट ऑन करनी पड़ रही है. इसके बावजूद दृश्यता बेहद कम है, जिससे ड्राइविंग खतरनाक हो गई है. सड़कों पर गाड़ियां धीरे-धीरे रेंग रही हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है.

रेल यातायात पर भी असर, ट्रेनें लेट

कोहरे के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है. दिल्ली आने वाली दर्जनों ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं. वाराणसी- दिल्ली वंदे भारत ट्रेन करीब 3 घंटे और श्रमशक्ति एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चल रही है. इसके अलावा, उत्तर भारत की अन्य कई ट्रेनें भी देर से पहुंच रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं.

यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

हवाई और रेल यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट्स और ट्रेनों की स्थिति जरूर जांच लें. घने कोहरे के बीच यात्रा करने वालों को सतर्क रहने और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की जरूरत है. उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का यह दौर जनजीवन पर असर डाल रहा है, ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2025 09:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).