क्रिकेट

WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में इस दिन होगा भारत बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला, बस एक क्लिक पर जानें स्क्वाड और फुल शेड्यूल

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का पहला सीजन भारत चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर जीता था. इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी. इसमें पाकिस्तान चैंपियंस की कमान मोहम्मद हफीज के हाथों में है. डब्लूसीएल 2025 में भारत चैंपियंस के अलावा पाकिस्तान चैंपियंस, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस, इंग्लैंड चैंपियंस, साउथ अफ्रीका चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीमें भी हिस्सा लेंगी.

WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में इस दिन होगा भारत बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला, बस एक क्लिक पर जानें स्क्वाड और फुल शेड्यूल
इंडिया चैंपियंस

World Championship of Legends 2025, India Champions vs Pakistan Champions Match: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) के सफल उद्घाटन सीजन के बाद, अब दूसरे सीजन को लेकर उत्साह काफी बढ़ रहा है. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 इस महीने की 18 तारिख से शुरू होने वाली है. शोपीस टूर्नामेंट में इंग्लैंड के चार अलग-अलग स्थानों पर 18 ब्लॉकबस्टर मैच देखने को मिलेंगे. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दूसरे सीजन में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं. साल 2011 वर्ल्ड कप के हीरो युवराज सिंह की टीम इंडिया छह टीमों के टूर्नामेंट की मौजूदा चैंपियन है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम पहली बार आमने-सामने आने वाली हैं? यह भी पढ़ें: Is There an India vs Pakistan Cricket Match on 20th July? क्या 20 जुलाई को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा क्रिकेट मैच? दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 गेम के बारे में सब कुछ जानें

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का पहला सीजन भारत चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर जीता था. इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी. इसमें पाकिस्तान चैंपियंस की कमान मोहम्मद हफीज के हाथों में है. डब्लूसीएल 2025 में भारत चैंपियंस के अलावा पाकिस्तान चैंपियंस, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस, इंग्लैंड चैंपियंस, साउथ अफ्रीका चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीमें भी हिस्सा लेंगी. इस लीग में रिटायरमेंट ले चुके खिलाड़ी जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे.

20 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा महामुकाबला

20 जुलाई को इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला खेला जाएगा. युवराज सिंह, इरफान पठान, शाहीद अफरीदी जैसे नाम एक बार फिर मैदान पर एक्शन में नजर आएंगे. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से खेला जाएगा.

टीम इंडिया का शेड्यूल

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में टीम इंडिया के शेड्यूल पर नजर डालें तो टीम इंडिया का पहला मैच 20 जुलाई को पाकिस्तान से होगा. 22 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका, 26 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया, 27 जुलाई को इंग्लैंड और 29 जुलाई को वेस्टइंडीज से मैच होगा.

WCL 2025 में हिस्सा लेने वाली टीमें और उनके कप्तान

इंडिया चैंपियंस - युवराज सिंह

पाकिस्तान चैंपियंस - यूनिस खान

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस - ब्रेट ली

इंग्लैंड चैंपियंस - केविन पीटरसन

साउथ अफ्रीका चैंपियंस - एबी डिविलियर्स

वेस्ट इंडीज चैंपियंस - डैरेन सैमी.

भारत चैंपियंस स्क्वाड: युवराज सिंह (कप्तान), सुरेश रैना, इरफान पठान, रॉबिन उथप्पा, मोहम्मद कैफ, यूसुफ पठान, पार्थिव पटेल, हरभजन सिंह, मुनाफ पटेल, विनय कुमार, आशीष नेहरा, आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा, नामान ओझा, रीतिंदर सोढ़ी, अशोक डिंडा.

पाकिस्तान चैंपियंस टीम: यूनिस खान (कप्तान), कामरान अकमल, सलमान बट, शोएब मलिक, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, अब्दुल रज्जाक, यासिर अराफात, मिस्बाह-उल-हक, यूनिस खान, सोहेल तनवीर, सईद अजमल, इमरान नजीर, उमर गुल, मोहम्मद हफीज, शाहिद अफरीदी.

दक्षिण अफ़्रीका चैंपियंस टीम: एबी डिविलियर्स (कप्तान), एशवेल प्रिंस, इमरान ताहिर, जैक्स रूडोल्फ, एबी डिविलियर्स, जस्टिन ओनटोंग, वर्नोन फिलेंडर, मोर्ने वान विक, रूलोफ वान डेर मेरवे, रयान मैकलेरन, डेल स्टेन, अल्विरो पीटरसन, वेन पार्नेल, जोहान बोथा, हर्शल गिब्स, मर्चेंट डी लैंग.

वेस्टइंडीज चैंपियंस टीम: डैरेन सैमी (कप्तान), क्रिस गेल, ड्वेन स्मिथ, मार्लोन सैमुअल्स, सुलेमान बेन, जेरोम टेलर, डेवोन स्मिथ, दिनेश रामदीन, रवि रामपॉल, डेरेन सैमी, सैमुअल बद्री, आंद्रे फ्लेचर, फिडेल एडवर्ड्स, लेंडल सिमंस, टीनो बेस्ट, ड्वेन ब्रावो.

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस टीम: ब्रेट ली (कप्तान), डेविड हसी, कैलम फर्ग्यूसन, ब्रेट ली, ब्रैड हैडिन, जॉर्ज बेली, नाथन कूल्टर-नाइल, डर्क नैनेस, जेवियर डोहर्टी, कैमरून व्हाइट, डैन क्रिश्चियन, ट्रैविस बर्ट, बेन हिल्फेनहॉस, बेन डंक, जेम्स फॉल्कनर, शॉन टैट.

इंग्लैंड चैंपियंस टीम: केविन पीटरसन (कप्तान), स्टीव हार्मिसन, क्रेग कीसवेटर, माइकल कारबेरी, केविन पीटरसन, ल्यूक राइट, रवि बोपारा, समित पटेल, मोंटी पनेसर, टिम ब्रेसनन, डैरेन मैडी, ग्रीम स्वान, इयान बेल, जोनाथन ट्रॉट, जेड डर्नबैक, ओवैस शाह.

WCL 2025 लीग स्टेज मैच

18 जुलाई:  इंग्लैंड चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस एजबेस्टन, बर्मिंघम

19 जुलाई: वेस्टइंडीज चैंपियंस बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस एजबेस्टन, बर्मिंघम

19 जुलाई: इंग्लैंड चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस एजबेस्टन, बर्मिंघम

20 जुलाई: भारत चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस एजबेस्टन, बर्मिंघम

22 जुलाई: भारत चैंपियंस बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस काउंटी ग्राउंड, नॉर्थम्प्टन

22 जुलाई: इंग्लैंड चैंपियंस बनाम वेस्टइंडीज चैंपियंस काउंटी ग्राउंड, नॉर्थम्प्टन

23 जुलाई: ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम वेस्टइंडीज चैंपियंस काउंटी ग्राउंड, नॉर्थम्प्टन

24 जुलाई: इंग्लैंड चैंपियंस बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ग्रेस रोड, लीसेस्टरशायर

25 जुलाई: पाकिस्तान चैंपियंस बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ग्रेस रोड, लीसेस्टरशायर

26 जुलाई: भारत चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस हेडिंग्ले, लीड्स

26 जुलाई: पाकिस्तान चैंपियंस बनाम वेस्टइंडीज चैंपियंस हेडिंग्ले, लीड्स

27 जुलाई: दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस हेडिंग्ले, लीड्स

27 जुलाई: भारत चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस हेडिंग्ले, लीड्स

29 जुलाई: ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ग्रेस रोड, लीसेस्टरशायर

29 जुलाई: भारत चैंपियन बनाम वेस्टइंडीज चैंपियन ग्रेस रोड, लीसेस्टरशायर.

WCL 2025 नॉकआउट स्टेज

31 जुलाई: SF1 बनाम SF4 एजबेस्टन स्टेडियम, बर्मिंघम

31 जुलाई: SF2 बनाम SF3 एजबेस्टन स्टेडियम, बर्मिंघम.

WCL 2025 फाइनल

2 अगस्त: फाइनलिस्ट 1 बनाम फाइनलिस्ट 2 एजबेस्टन स्टेडियम, बर्मिंघम.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 09:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).